HIGHLIGHTS
- 5 टी20 मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे
- चौथा मुकाबला हरारे के मैदान में खेला जाएगा
- शुभमन गिल की कप्तान में खेल रही टीम इंडिया
एजेंसी, हरारे (India vs Zimbabwe)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार, 13 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। तीसरे टी20 में 23 रनों की जीत तो मिली, लेकिन टीम चयन को लेकर कई सवाल भी उठे। देखना यही है कि अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण और कप्तान शुभमन गिल अंतिम 11 को लेकर क्या फैसला करते हैं।
टीम इंडिया को पहले मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था। यह मुकाबला टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के ठीक बाद हुआ था। हालांकि, इसके बाद के दोनों मुकाबले जीतकर टीम ने युवा टीम ने वापसी की।
तीसरे मैच में टीम में हुए थे बदलाव
- तीसरे मुकाबले में संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया था। इस कारण रियान पराग, ध्रुव जुरेल और साई सुदर्शन को बाहर होना पड़ा।
- दूसरे टी20 में शतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा को ओपनिंग से हटा दिया गया और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करवाई गई। जायसवाल ने गिल के साथ पारी की शुरुआत की।
- शीर्ष क्रम में बदलाव का असर ये हुआ कि रुतुराज गायकवाड़ को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ी। भारत ने 23 रन से मैच जीत लिया, लेकिन बल्लेबाजी क्रम पर सवाल उठे।

India Likely XI In 4th T20I Vs Zimbabwe
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा/रियान पराग, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद