CG Politics:, छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी को भाजपा ने झोंकी ताकत, ‘आरोप पत्र’ से कांग्रेस सरकार को घेरेंगे अमित शाह"/>

CG Politics:, छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी को भाजपा ने झोंकी ताकत, ‘आरोप पत्र’ से कांग्रेस सरकार को घेरेंगे अमित शाह

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाह एक सितंबर को शाम 6:40 बजे नियमित विमान से राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर भाजपा की आरोप पत्र समिति, घोषणा पत्र समित व अन्य समितियों की बैठकें लेंगे।

HIGHLIGHTS

  1. भाजपा की आरोप पत्र समिति, घोषणा पत्र समित व अन्य समितियों की बैठकें लेंगे।
  2. कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, विफलता और वादाखिलाफी भाजपा के प्रमुख चुनावी मुद्दे होंगे।
  3. आरोप पत्र के साथ भाजपा एक गाना भी रिलीज करेगी।

रायपुर(राज्य ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव 2023 में सत्ता वापसी को भाजपा (BJP) ने ताकत झोंक दी है। 70 दिनों के भीतर चौथी बार शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह अपने साथ कांग्रेस सरकार (Congress) को घेरने के लिए बनाया गया खास ‘आरोप पत्र’ साथ लेकर आएंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो आरोप पत्र को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, विफलता और वादाखिलाफी शामिल हैं। ये ही भाजपा के प्रमुख चुनावी मुद्दे होंगे।

आरोप पत्र के साथ भाजपा एक गाना भी रिलीज करेगी। हर विधानसभा स्तर पर आरोप पत्र तैयार होगा। अलग-अलग वर्गों महिला, युवा, किसान आदिवासी के लिए अलग-अलग आरोप पत्र बनेंगे। चुनाव के लिए गठित आरोप पत्र समिति ने एक महीने पहले शाह को आरोपों का पुलिंदा दे दिया था। ये आरोप पत्र का प्रिंट भी दिल्ली में गोपनीय तरीके से किया गया है।

ये होंगे प्रमुख मुद्दे

भ्रष्टाचार: भाजपा कोल घोटाले, शराब, महादेव एप के जरिए सट्टे की कार्रवाई के सहारे कांग्रेस सरकार को घेरेगी।

विफलता: इनमें ऐसी योजनाएं जो कि बाधित हुई हैं, जैसे पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन समेत गोठान- किसानों की दुर्दशा, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था आदि शामिल हैं।

वादाखिलाफी: प्रदेश में शराबबंदी, अनियमित कर्मियों को नियमित करने का वादा आदि पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी है।

आरोप पत्र जारी करने से पहले लेंगे बैठक

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाह एक सितंबर को शाम 6:40 बजे नियमित विमान से राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर भाजपा की आरोप पत्र समिति, घोषणा पत्र समित व अन्य समितियों की बैठकें लेंगे। दो सितंबर को सुबह 11:00 बजे साइंस कालेज स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता की ओर से आरोप पत्र पेश करेंगे।

सराईपाली से चुनावी आगाज

दो सितंबर की शाम 3:00 बजे अर्जुंदा सराईपाली में जनजाति समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शाह चुनावी सभा का आगाज करेंगे। इसके पहले शाह ने 22 जून को दुर्ग में एक बड़ी आम सभा को संबोधित किया था। इसके 12 दिन बाद चार-पांच जुलाई और 22 जुलाई को को रायपुर आए। अब करीब 40 दिन बाद फिर शाह आ रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहुंच रहे हैं।

केंद्र की पहल से 12 जनजातियों को एसटी का दर्जा: भाजपा

प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ की 12 जनजातियों को एसटी का दर्जा दिया है। इन 12 जनजातियों के गांवों तक यह बात पहुंचाने के लिए हम केंद्रीय गृहमंत्री शाह का अभिनंदन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का आभार प्रकट करने का कार्यक्रम बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button