Mahakal Sawan Sawari: श्रावण मास की छठी सवारी में 6 रूपों में दर्शन देंगे भगवान महाकाल

Mahakal Sawan Sawari: श्रावण मास की छठी सवारी में 6 रूपों में दर्शन देंगे भगवान महाकाल
Mahakal Sawan Sawari: श्रावण सवारी में अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी पर उमा महेश, डाेल रथ पर होलकर तथा एक अन्य रथ पर घटाटोप रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।
HighLights
Mahakal Sawan Sawari: उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की छठी सवारी निकलेगी। भक्तों को भगवान महाकाल के छह रूपों के दर्शन होंगे।
सवारी में इन रूपों में नजर आएंगे महाकाल
अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी पर उमा महेश, डाेल रथ पर होलकर तथा एक अन्य रथ पर घटाटोप रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।
धर्म के साथ देश भक्ति के रंग भी
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी में धर्म के साथ देश भक्ति के रंग भी नजर आएंगे। पालकी को तीन रंग से सजाया जाएगा। महाकाल सवारी में भक्त भी तिरंगा ध्वज लेकर निकलेंगे।







