- रायपुर,संस्कृति विभाग द्वारा 10 दिवसीय ‘‘आकार’’ पारंपरिक शिल्प कला प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में यह शिविर 13 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित था। विभाग द्वारा यह प्रशिक्षण शिविर विगत 21 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पारंपरिक शिल्प व विविध कलाओं के संरक्षण, प्रचार-प्रसार, जागरूकता तथा रूचि जागृत करने के लिए आर्यभट्ट शोध संस्थान के सहयोग से संस्कृति विभाग द्वारा आकार- 2022 का आयोजन किया गया था।
शिविर में पारंपरिक शिल्प तथा विविध कलाओं जैसे बांस शिल्प, मधुबनी आर्ट, काष्ट कला, चित्रकला, रजवार भित्ती, गोदना आर्ट, नाटक, नृत्य, टेरोकोटा, जापान पेपर कटिंग, क्ले आर्ट, पैरा आर्ट, ग्लास पेंटिंग, ड्राई फ्लावर मेंकिंग, धान ज्वेलरी मेंकिंग और म्यूरल आर्ट आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित कलाओं को प्रदर्शित भी किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कलाओं को संरक्षित एवं विस्तार कर नई पीढ़ी को इन कलाओं से अवगत कराना है। जिससे हमारी कला सदैव जीवंत बनी रहे।
आकार 2022 के इस प्रशिक्षण शिविर में रायपुर के कुल 139 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर में 18 विधाओं पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन भी किया गया। आकार के इस आयोजन को विस्तार देते हुए रायपुर सहित चार संभागों बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग में भी आयोजित किया गया।
Post Views: 102
Read Next
September 15, 2026
कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ
September 15, 2026
PM आवास पर बहस, बाहर संग्राम! प्रेस क्लब के बाहर BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प
September 15, 2026
पांच साल में ही जर्जर हुई सड़क, अब मरम्मत का इंतजार; ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर जताई नाराजगी
September 15, 2026
गांव के करीब भालू छोड़ना पड़ा भारी! ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग ने माना खतरा, 5 कर्मी तैनात
September 15, 2026
रायपुर में हैरान करने वाला मामला: 11 साल के छात्र को डराया, फिर परफ्यूम के नाम पर वसूले लाखों
September 15, 2026
CGPSC घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, ED के हाथ लगा चैट और पैसों के लेन-देन का कनेक्शन
September 15, 2026
मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध फिर भी बेच रहे थे चिकन, निगम ने लगाया ₹2 हजार जुर्माना
September 15, 2026
117 साल से जारी है ये अनोखी परंपरा, गोल बाजार गणपति के दरबार पहुंचे CM साय; पहनाया करोड़ों का स्वर्ण मुकुट
September 15, 2026
मिलने के बहाने बुलाया और पेट्रोल लेकर पहुंचा! महिला को जलाने का आरोप, पुलिस खंगाल रही पुराना कनेक्शन
September 15, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक! रायपुर में कड़ी धूप, बस्तर में भी बारिश घटने के आसार
Back to top button