सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने किया डिफ्यूज

कांकेर :  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से करीब 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक संभावित बड़ा खतरा टल गया।

सर्चिंग अभियान के दौरान मिला प्रेशर कुकर IED

जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान टीम को संदिग्ध प्रेशर कुकर IED मिला। जांच में इसका वजन करीब 3 किलो पाया गया।

IED को सुरक्षित तरीके से किया गया डिफ्यूज

IED बरामद होने के बाद बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा मानकों के तहत उसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की तत्परता और सतर्कता से नक्सलियों की संभावित साजिश विफल हो गई। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button