नमक का डिब्बा स्टील का है या कांच का, जानें क्या है बेहतर? घर की रसोई में नमक रखते समय न करें ये वास्तु गलतियां

घरों में नमक का इस्तेमाल रोजाना खाना बनाने में होता है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसका विशेष महत्व माना जाता है। नमक का संबंध सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं में इसका संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से बताया गया है। ऐसे में रसोई में नमक किस दिशा में रखा जाता है और उसे किस तरह के बर्तन में रखा जाता है, इन बातों को महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं किचन में नमक रखने के वास्तु नियम और किन गलतियों से बचना चाहिए।

नमक रखने की सही दिशा: वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में नमक रखने के लिए पश्चिम दिशा को अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में नमक रखने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है।

कांच के डिब्बे में रखें नमक: नमक को रखने के लिए कांच या सिरेमिक के साफ डिब्बे का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, नमक को स्टील या लोहे के बर्तन में रखने से बचना चाहिए। पारंपरिक मान्यताओं में लोहे और स्टील को शनि से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए नमक के लिए उचित बर्तन चुनने की सलाह दी जाती है।

ढक्कन लगाकर रखें: वास्तु के अनुसार, नमक को हमेशा ढक्कन वाले डिब्बे में रखना चाहिए। इसे खुला छोड़ने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। साथ ही, डिब्बे को साफ रखना भी जरूरी है, ताकि नमक में धूल या दूसरी गंदगी न मिले।

नमी वाली जगह से बचें: नमक के डिब्बे को ऐसी जगह न रखें जहां पानी या नमी पहुंचने की आशंका हो। इसे कूड़ेदान के पास रखने से भी बचना चाहिए। नमक निकालने के लिए हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें। इससे नमक में नमी आने और उसके गीला होकर जमने की समस्या कम होती है।

दूसरे मसालों से अलग रखें: वास्तु मान्यताओं के अनुसार, नमक को दूसरे मसालों के साथ रखने से बचना चाहिए। इसे अलग और व्यवस्थित स्थान पर रखना बेहतर माना जाता है। घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए किचन में कांच की कटोरी में सेंधा नमक रखें। समय-समय पर कटोरी में रखे नमक को बदलते रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button