जुआ खेल रहे ग्रामीणों पर पुलिस की दबिश, बचने के लिए तालाब में लगाई छलांग; फिर नहीं लौटा जिंदा

सक्ती :  गांव में जुआ खेल रहे ग्रामीण ने पुलिस से बचने तालाब में छलांग लगा दी, जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई. ग्रामीण का शव तालाब से बरामद कर लिया है, इसके साथ ही पुलिस की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

जानकारी के अनुसार, जुआ खेले जाने की सूचना पर रविवार देर रात हसौद पुलिस ने गांव में दबिश दी थी. पुलिस को देख जुआ खेल रहे गांव के ही महेश राम केंवट ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसके बाद से वह लापता हो गया था.

तालाब में डूबे जाने की आशंका पर रेस्क्यू टीम उसकी खोजबीन कर रही थी, इस बीच आज सुबह उसका शव तालाब में तैरता मिला. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है.

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मृतक के साथ मारपीट की है, जिसके बचने के लिए मृतक महेश राम केवट तालाब में कूद गया. परिजन अब दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

घटना को लेकर सक्ती अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर गुम इंसान दर्ज किया गया था. परिजनों ने जो आरोप लगाया है, उसकी जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button