CG News: पोड़ीखुर्द डैम में डूबने से युवक की मौत, SDRF ने निकाला शव

अंबिकापुर/सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पोड़ीखुर्द डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्ष कश्यप के रूप में हुई है। वह अपने तीन दोस्तों के साथ डैम में नहाने पहुंचा था। हादसे के बाद दरिमा पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम ने तलाश अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।

अंबिकापुर से दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे चार दोस्त

मिली जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के चार दोस्त दो बाइक से सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द स्थित डैम पहुंचे थे। सभी वहां नहाने गए थे। इसी दौरान हर्ष कश्यप नहाते हुए गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

हर्ष को डूबता देख उसके तीनों दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे उसे सुरक्षित बाहर नहीं निकाल सके। इसके बाद घटना की सूचना दरिमा पुलिस को दी गई।

पुलिस के बाद SDRF ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। डैम में पानी की गहराई अधिक होने के कारण तत्काल शव नहीं मिल पाया। इसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया।

रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तलाश अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद हर्ष कश्यप का शव पानी से बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद परिजनों में शोक

युवक की मौत की खबर से परिजनों में शोक का माहौल है। फिलहाल दरिमा पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button