23 सितंबर राशिफल: पंचक की शुरुआत के बीच इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि रात 10:51 बजे तक रहेगी। धार्मिक दृष्टि से आज वामन द्वादशी का महत्व है। वहीं आज शाम 4:27 बजे तक सुकर्मा योग रहेगा। सुबह 9:09 बजे तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा। इसके साथ ही आज से पंचक की शुरुआत भी हो रही है।
ग्रह-नक्षत्रों की इन स्थितियों के बीच मेष से लेकर मीन राशि तक सभी जातकों के लिए दिन अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। किसी को करियर और कारोबार में लाभ के संकेत हैं तो किसी को धन और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कॉलेज में आपकी गतिविधियों से दोस्त प्रभावित होंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप काफी प्रभावित होंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते समय समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। प्रेमी जोड़े साथ में डिनर का आनंद ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और सफलता से जुड़ा रहेगा। किसी काम को अधूरा छोड़ने से परेशानी हो सकती है, इसलिए उसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करनी होगी। आज आपके काम से वे लोग भी प्रभावित हो सकते हैं जो पहले आपको ताने देते थे। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत से अधिकारी प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलों में लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। होटल, रेस्टोरेंट या इससे जुड़े कारोबार करने वालों को लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में रिश्तों की मिठास बनी रहेगी। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई उपयोगी उपहार मिल सकता है। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग किसी सभा या कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग हैं। जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में काम अधिक रहेगा, लेकिन शाम तक आप अपने सभी जरूरी काम पूरे कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे अपने मन की बात आपसे साझा कर सकते हैं। डॉक्टरों के लिए भी दिन सकारात्मक रहने के संकेत हैं।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 9
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन नई खुशियां लेकर आ सकता है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के घर आने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा और कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। आप अपने लक्ष्य को जल्द पूरा करने की दिशा में योजना बनाएंगे। ऑफिस में आपके काम से जूनियर प्रभावित होंगे। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट मिलने के योग हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। लंबे समय से जिस काम के परिणाम का इंतजार था, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। संतान को खुश देखकर आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। घर के बुजुर्गों का ध्यान रखने का अवसर मिलेगा। परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। बचत पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 1
तुला राशि
तुला राशि वालों का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में बिक्री बढ़ने से आमदनी में इजाफा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण रह सकता है और पदोन्नति से जुड़े अवसर बन सकते हैं। कारोबार के कई अटके हुए काम पूरे होने से मानसिक तनाव कम होगा। घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। किसी विवाद या झगड़े में पड़ने से बचें। वकीलों को किसी क्लाइंट से अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रह सकता है। कारोबार को विस्तार देने के लिए किसी बड़े व्यापारी के साथ डील फाइनल हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की सक्रियता बढ़ेगी और उनके काम की सराहना हो सकती है। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। घर से निकलते समय माता का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। प्रेमी से उपहार मिलने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन सफलता देने वाला रह सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में बेटे के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में नया काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने में आपको संतुष्टि मिलेगी। शाम का समय परिवार के साथ बिताने से रिश्तों में मिठास आएगी। माता-पिता के साथ किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल पर प्रोत्साहन मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। किसी व्यक्ति से बातचीत के दौरान आपको खुशी के साथ कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। आप अपने व्यवहार को बेहतर रखने और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने की कोशिश करेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में मदद मांगने पर सहयोग मिल सकता है और काम पूरा हो सकता है। भावुक होकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। प्रेमी जोड़े लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक उलझनों से राहत मिल सकती है। आपका सही मार्गदर्शन परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ाने में मदद करेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति को सहारा मिल सकता है। आप अपने लिए कोई नई चीज खरीदने की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर काम का दबाव रहेगा, लेकिन शाम का समय परिवार के साथ सुकून से बीतेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 2
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। ऑफिस में आप किसी महत्वपूर्ण काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं, जिससे वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों आपकी तारीफ करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मान-सम्मान में भी इजाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और शाम को साथ में डिनर का कार्यक्रम बन सकता है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में शुभ समाचार आने की संभावना है और दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 6







