चिल्फी में पुलिस का बड़ा एक्शन: गुप्त चेंबर में छिपा रखा था 4.47 क्विंटल गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार

 कवर्धा:  छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी बॉर्डर पर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर से 4 क्विंटल से ज्यादा का गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये बताई गई है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त को थाना चिल्फी के सामने एनएच-30 पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बोडला की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा मिला, जिसे ड्राइवर सीट के ऊपर बनाए गए गुप्त चेंबर में खाकी टेप से लपेटकर पैकेटों में छिपाया गया था।

पंजाब का एक आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जो कि पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने गांजा के साथ 27 लाख रुपये कीमत का कंटेनर ट्रक और 5 हजार रुपये का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही एएनटीएफ टीम द्वारा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जांच भी जारी है। कार्रवाई के लिए आईजी राजनांदगांव रेंज अजय यादव ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button