राखी का रिश्ता भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक:भरोसा, सुरक्षा की भावना को साकार करती जनकल्याणकारी योजनाएं

महासमुंद  : राखी का रिश्ता भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक तथा भरोसा, सुरक्षा और साथ का भी रिश्ता है। इसी भावना को साकार करती शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं और बेटियों के जीवन में नई खुशियां ला रही हैं। “राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ “विष्णु भैया संग की बात” की भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बन रही है।

जिला मुख्यालय महासमुंद के बजरंग चैक, वार्ड क्रमांक 11, नयापारा निवासी श्रीमती आरती जगत भी इस योजना से लाभान्वित होकर बेहद खुश हैं। द्वितीय बालिका के जन्म पर उन्हें शासन की ओर से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता से परिवार को आर्थिक राहत मिली और बेटी के जन्म की खुशियां और भी बढ़ गईं। श्रीमती आरती जगत ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी गई। आवश्यक दस्तावेज एवं पंजीयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें योजना का लाभ प्राप्त हुआ। शासन से मिली सहायता राशि का उपयोग नवजात बालिका एवं माता के पोषण, स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक देखभाल में किया गया।

आरती जगत कहती हैं कि आर्थिक सहयोग मिलने से परिवार को काफी सहारा मिला है। बेटी के जन्म को लेकर पूरे परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ-साथ बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को भी मजबूत कर रही है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए बेहद लाभदायक है। इससे महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आर्थिक सहायता मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button