सरगुजा में डबल मर्डर से हड़कंप! बेटे ने माता-पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की, शव ठिकाने लगाने की कोशिश

सरगुजा : धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने अपने ही माता-पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी दोनों शवों को बोरियों में पैक कर ठिकाने लगाने की तैयारी में था। इसी दौरान मृतक दंपति का दूसरा बेटा मौके पर पहुंच गया। उसे देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान हीराधार यादव और गुलाबी यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले अपने माता-पिता पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद उसने शवों को बोरियों में पैक किया और उन्हें ठिकाने लगाने की तैयारी शुरू कर दी थी।

इसी बीच दंपति का दूसरा बेटा वहां पहुंचा। भाई को देखते ही आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद दूसरे बेटे ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही धौरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

वारदात के बाद सपड़ा गांव में सनसनी फैल गई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button