गुरु पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाय, धन, सुख और सफलता से भर जाएगी जिंदगी

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही धन-धान्य में भी बरकत होती है। हर माह में आने वाली पूर्णिमा शुभ मानी जाती है। अभी आषाढ़ पूर्णिमा आने वाली है, जिसे गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने गुरुजनों का पूजन और आदर सत्कार करते हैं। वहीं आपको बता दें कि आषाढ़ पूर्णिमा को  व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन को महर्षि वेदव्यास जी के जन्म की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं आषाढ़ पूर्णिमा के दिन बनने वाले शुभ योग, मुहूर्त और उपाय के बारे में।

आषाढ़ पूर्णिमा 2026 तारीख और मुहूर्त

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 28 जुलाई को शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि का समापन 29 जुलाई को रात 8 बजकर 5 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 को मनाया जाएगा। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन स्नान दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त 04:46 ए एम से 05:30 ए एम तक रहेगा। वहीं इस दिन अभिजित मुहूर्त कोई नहीं रहेगा। विजय मुहूर्त 02:55 पी एम से 03:47 पी एम तक रहेगा। वहीं पूर्णिमा व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाएगा।

आषाढ़ पूर्णिमा 2026 शुभ योग

इस साल आषाढ़ पूर्णिमा के दिन दो शुभ योग का संयोग बन रहा है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन प्रीति और आयुष्मान योग रहेगा। ये दोनों योग शुभ फल देने वाला माना जाता है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा का उत्तम समय सूर्योदय से दोपहर तक रहेगा।

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

आषाढ़ पूर्णिमा का दिन अत्यंत ही फलदायी माना जा रहा है। ऐसे में इस दिन इन खास उपायों को करने से सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। इसके साथ माता लक्ष्मी के साथ कुबेर देव की कृपा प्राप्त होती है। तो अगर आप भी पैसों की समस्या से परेशान हैं तो आषाढ़ पूर्णिमा के दिन इन आसान उपायों को जरूर करें।

लक्ष्मी-गणेश और कुबेर देव की पूजा- आषाढ़ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश औ कुबेर देव की पूजा करें। पूर्णिमा के दिन ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

लक्ष्मी पूजन- पूर्णिमा तिथि के दिन माता लक्ष्मी की उपासना के लिए अति उत्तम माना जाता है। तो आषाढ़ पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें। साथ ही भगवान विष्णु की भी पूजा करें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी।

इस मंत्र का जाप करें- आषाढ़ पूर्णिमा के दिन कमलगट्टे की माला से ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः’  महालक्ष्मी मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से घर में धन का आगमन होता है।

घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीया- आषाढ़ पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय घी का दीया जलाएं। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button