रक्षा बंधन 2026: इस बार भद्रा का नहीं रहेगा साया, जानिए राखी बांधने का सबसे शुभ समय

बहन-भाई को समर्पित रक्षा बंधन का पर्व राखी के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग अनुसार प्रत्येक वर्ष यह त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाई के हाथ में रक्षा सूत्र बांधती हैं और भगवान से उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। तो वहीं भाई भी अपनी बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। इस साल श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त 2026 की सुबह 09:08 से 28 अगस्त 2026 की सुबह 09:48 बजे तक रहने वाली है। ऐसे में जानिए रक्षा बंधन का पर्व 27 को मनाया जाएगा या फिर 28 अगस्त को।

रक्षा बंधन 2026 तारीख और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

उदया तिथि के अनुसार रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 28 अगस्त की सुबह 05:57 से 09:48 बजे तक रहेगा। रक्षा बन्धन के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी।

रक्षा बंधन के दिन के शुभ मुहूर्त 2026

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:28 AM से 05:12 AM
  • प्रातः सन्ध्या – 04:50 AM से 05:57 AM
  • अभिजित मुहूर्त – 11:56 AM से 12:48 PM
  • विजय मुहूर्त – 02:31 PM से 03:22 PM
  • गोधूलि मुहूर्त – 06:47 PM से 07:10 PM
  • सायाह्न सन्ध्या – 06:47 PM से 07:54 PM
  • अमृत काल – 07:44 PM से 09:23 PM

रक्षा बंधन के दिन का शुभ चौघड़िया

  • चर – सामान्य – 05:57 AM से 07:33 AM
  • लाभ – उन्नति – 07:33 AM से 09:10 AM
  • अमृत – सर्वोत्तम – 09:10 AM से 10:46 AM
  • शुभ – उत्तम – 12:22 PM से 01:58 PM
  • चर – सामान्य – 05:11 PM से 06:47 PM
  • लाभ – उन्नति – 09:35 PM से 10:59 PM

रक्षा बंधन पर मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार

  • वरलक्ष्मी व्रत
  • गायत्री जयन्ती
  • नारली पूर्णिमा
  • संस्कृत दिवस
  • श्रावण पूर्णिमा

इस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण

रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। पंचांग अनुसार ग्रहण की शुरुआत सुबह 06:55 से होगी और इसका समापन दोपहर 12:30 बजे होगा। लेकिन ये ग्रहण भारत से नहीं दिखेगा, जिस वजह से राखी के त्योहार पर इसका कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button