सावन के सोमवार करें अपराजिता का ये आसान उपाय, शिव कृपा से भर जाएगी तिजोरी

सावन भगवान शिव आराधना का सबसे उत्तम माह माना जाता है। सावन में अपराजिता का फूल चढ़ाने से शिव जी की कृपा मिलती है। मान्यता है कि अपराजिता का फूल महादेव को प्रिय है। सावन में इससे जुड़े कुछ उपाय करना शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इन उपायों से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। तो चलिए जानते हैं अपराजिता के फूलों से कैसे शिव को प्रसन्न कर आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं अपराजिता के फूल

इस फूल से जुड़े कुछ उपाय लाभकारी बताए गए हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार भगवान शिव को अपराजिता के पांच फूल अर्पित करना शुभ होता है। कहा जाता है कि इससे महादेव की कृपा बनी रहती है और जीवन में पॉजिटिविटी आती है। रुद्राभिषेक के दौरान भी शिवलिंग पर अपराजिता का फूल अर्पित करना लाभकारी माना गया है।

तिजोरी में रखें सूखा फूल

मान्यता है कि सावन में किसी शिव मंदिर में अपराजिता का फूल अर्पित करने के बाद वहां से एक अर्पित फूल घर लाकर उसे अच्छी तरह सुखा लेना चाहिए। इसके बाद उसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखने की परंपरा बताई जाती है। इससे धन संबंधी परेशानियां कम हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना रहती है। कई लोग यह उपाय सावन के सोमवार या शुक्रवार को करना शुभ मानते हैं।

अपराजिता युक्त जल से करें अभिषेक

सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर जल में अपराजिता का एक फूल डालकर उसमें कच्चा दूध, दही, शहद और अक्षत मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित किया जाए तो इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस उपाय से धन प्राप्ति के मार्ग खुल सकते हैं।

सावन में क्यों खास माना जाता है ये फूल

धार्मिक परंपराओं में अपराजिता के फूल को पवित्र और शुभ माना गया है। मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा में इसका विशेष महत्व है। सावन के महीने में इस फूल से जुड़े उपाय श्रद्धा के साथ करने पर घर में सुख-शांति, सकारात्मक वातावरण और उन्नति के अवसर बढ़ने की बात कही जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button