धरमजयगढ़ में हाथी का कहर! महिला की मौत, वन विभाग की गाड़ी पर भी किया हमला

धरमजयगढ़ :रायगढ़ जिले में हाथियों के गढ़ माने जाने वाले धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में हाथी और मानव के बीच द्वंद सामने आया है. कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती में घुसकर हाथी ने जमकर उतपात मचाया है. इस दौरान जान बचाकर भाग रही महिला पर हाथी ने हमला कर दिया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मृतिका की पहचान तालगांव निवासी शकुंतला बाई के रूप में हुई है.

हाथी ने वन विभाग की वाहन पर भी किया हमला

जानकारी के मुताबिक, हाथी शनिवार तड़के करीब 4 बजे बस्ती में घुसा. इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. उन्होंने वन विभाग को सूचना दी और अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. हाथी ने बस्ती में जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान जान बचाकर भाग रही महिला पर हाथी ने हमला कर दिया. घटना के दौरान उसकी दुधमुंही बच्ची भी साथ में थी. इधर वन विभाग की वाहन को भी हाथी ने नुकसान पहुंचाने के लिए हमला किया.

इलाज के दौरान महिला की मौत

वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल महिला को कापू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को बस्ती से खदेड़ दिया गया है. मृतिका के परिवार को मुआवजा देने की कार्रवाई भी की जा रही है. आसपास के गांव में विभाग द्वारा मुनादी कराई जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button