श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का बुरा हाल, इंग्लैंड से हार के साथ बना शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला गया जिसमें टीम इंडिया को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था और फिर 20 ओवर्स में 190 रनों का स्कोर बनाया। टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन जैकब बेथेल नाबाद 76 रनों की पारी ने उन्हें जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। इसी के साथ टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए उनकी पहली जीत का इंतजार और बढ़ गया है। वहीं भारतीय टीम ने साल 2021 के बाद पहली बार तीन लगातार पूरे हुए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में हार का सामना किया है।

श्रेयस अय्यर के नाम बतौर कप्तान जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में श्रेयस अय्यर के नाम ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड अब जुड़ गया है जो इससे पहले ऐसी स्थिति का किसी भी भारतीय कप्तान ने सामना नहीं किया था। टी20 में भारतीय टीम की तीन या उससे अधिक मैचों में कप्तानी संभालने वाले खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर सिर्फ पहले ऐसे कप्तान हैं जिनके नेतृत्व में पहले चार मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं हो सकी है। वहीं टीम इंडिया ने साल 2021 के बाद पहली बार तीन लगातार पूरे हुए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में हार का सामना किया है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच जो चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया था वह बारिश के चलते धुल गया था।

अब इंग्लैंड के खिलाफ भी मंडराया सीरीज गंवाने का खतरा

श्रेयस अय्यर जिनको टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार की जगह पर टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है उनके नेतृत्व में सफर की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली है। आयरलैंड के खिलाफ जहां पहली बार टीम इंडिया को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा तो वहीं अब इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय टीम को यदि इंग्लैंड के खिलाफ अब इस सीरीज को अपने नाम करना है तो बाकी बचे तीनों मुकाबलों में उन्हें जीत हासिल करनी होगी जो मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए काफी मुश्किल काम दिख रहा है। दोनों टीमों के बीच में अब इस सीरीज का अगला मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम के स्टेडियम में खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button