छत्तीसगढ़ में मानसून फुल एक्शन में, आज-कल भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर: दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बस्तर के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। प्रदेश में आज और कल भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

रायपुर में आज भी छाए बादल

राजधानी रायपुर में बुधवार को सुबह से काले बादल छाए रहे। दोपहर तक उमस ने लोगों को परेशान किया, इसके बाद फिर हल्की बूंदबांदी ने थोड़ी राहत दी। आज भी शहर में इसी तरह का मौसम बना हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।

सिनेप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, एक मौसमी द्रोणिक औसत समुद्र तल पर पांजब से बांगल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से तक फैली हुई है और औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई है। बांगल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से और उससे सटे दक्षिणी बांग्लदेश देश के ऊपर, औसत समुद्र तल से 1.5 से 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरणा बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पक्षिम की ओर झुक रहा है। इसके प्रभव से 3 जुलाई 2026 के आसपास उत्तर-पक्षिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर, एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरणा स्थित है।छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य से 60 फीसदी कम हुई बारिश

इन इलाकों में कैसा रहा तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा बलरामपुर-रामानुजगंज में 34.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 34, जशपुर में 33.5, अंबिकापुर में 33.1, कोरबा में 32.9, दुर्ग में 30.6 और जगदलपुर में 28.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही तेज हवा चलने और बारिश के भी संकेत हैं। अधितकम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button