दंतेवाड़ा में अल्पसंख्यक कांग्रेस को मिली नई कमान, कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन और राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा जिले में अल्पसंख्यक कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

नई जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष आशिफ रज़ा ने इस अवसर पर प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संविधान की रक्षा, सामाजिक सद्भाव और जनहित के मुद्दों को लेकर जिले के हर गांव, वार्ड और बूथ तक संगठन को मजबूत करूंगा।”

आशिफ रज़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि पूरी टीम एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएगी तथा जनता की आवाज को बुलंद करेगी।

विशेष धन्यवाद:

आशिफ रज़ा ने इमरान प्रतापगढ़ी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, AICC अल्पसंख्यक विभाग), अमीन मेमन (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक कांग्रेस), दीपक बैज (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी) तथा कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, जिनके विश्वास और मार्गदर्शन से यह नई टीम गठित हुई है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि हम सब मिलकर दंतेवाड़ा जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button