कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा! मलबे में 40 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। यहां मलबे में 40 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। यहां पहली मंजिल पर छत बनाने का काम चल रहा था, तभी अचानक लोहा से बना स्ट्रक्चर गिर गया, जिससे हादसा हो गया।

मलबे में 40 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने लोग फंसे हैं। आशंका है कि 40 से ज्यादा लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। सेना, दमकल के बचाव अभियान में लगे हुए हैं। गैस कटर से स्ट्रक्चर काटकर लोगों को मलबे से निकालने की कोशिश चल रही है।

लोहे के बीम और कंक्रीट का मलबा मजदूरों पर गिरा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जब अचानक निर्माणाधीन छत गिरी, तो उस वक्त कई मजदूर बिल्डिंग के अंदर ही काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे में लोहे के बड़े बीम और कंक्रीट का मलबा नीचे मजदूरों पर आ गिरा, जिससे मजदूर मलबे के नीचे ही दब गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button