सावन में घर ले आएं ये 7 शुभ चीजें, भोलेनाथ की कृपा से भर जाएगा सुख-समृद्धि का खजाना

हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पूरे महीने शिव भक्त पूजा-पाठ, व्रत और जलाभिषेक के माध्यम से भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में किए गए शुभ कार्य और उपाय विशेष फल प्रदान करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक परंपराओं में कुछ ऐसी वस्तुओं का भी उल्लेख मिलता है, जिन्हें सावन के महीने में घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों को घर में स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) बढ़ती है और जीवन की कई परेशानियों से राहत मिल सकती है। तो वह कौन सी चीजें हैं जिन्हें आप सावन के महीने में घर ला सकते हैं आइए जानते हैं।

महामृत्युंजय यंत्र

अगर घर में वास्तु दोष या नकारात्मकता का अनुभव हो रहा है, तो सावन के दौरान महामृत्युंजय यंत्र स्थापित करना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से सावन सोमवार के दिन इसे घर लाकर विधि-विधान से स्थापित किया जा सकता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

चांदी का नंदी

नंदी भगवान शिव के प्रिय गण और उनके वाहन माने जाते हैं। इसलिए, सावन में चांदी से बना नंदी घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। कई लोग इसे पूजा की जगह या तिजोरी में स्थापित करते हैं। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिरता और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

पारद शिवलिंगसावन में पारद शिवलिंग की स्थापना भी बेहद शुभ मानी गई है। इसे घर के मंदिर में स्थापित कर नियमित रूप से गंगाजल, जल या दूध से अभिषेक किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

डमरूडमरू भगवान शिव (Lord Shiva) का प्रिय वाद्य यंत्र माना जाता है। मान्यता है कि सावन में डमरू घर लाकर पूजा के समय बजाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कई लोग इसे पूजा घर में स्थापित भी करते हैं। धार्मिक दृष्टि से इसे शुभता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।

हालांकि, इन उपायों को धार्मिक आस्था और परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है। इनका महत्व व्यक्ति की श्रद्धा और विश्वास पर भी निर्भर करता है। मान्यता है कि सावन के महीने में इन चीजों को घर लाने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी परेशानी दूर हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button