राज्यसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू:राजस्थान में कांग्रेस 3 सीटें जीती, भाजपा एक; कर्नाटक की 4 सीटों में से दोनों को अब तक एक-एक

चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती हुई। अब तक आए नतीजों में राजस्थान में कांग्रेस ने तीन सीटें जीत ली हैं, वहीं भाजपा को एक सीट मिली है। यहां कुल 4 सीटों के लिए चुनाव हुए। निर्दलीय सुभाष चंद्रा को जीत नहीं मिल पाई। कर्नाटक में भाजपा की निर्मला सीतारमण और कांग्रेस के जयराम रमेश को जीत मिली है।

यहां कुल 4 सीटों के लिए चुनाव हुए। दो सीटों के नतीजे आना बाकी है।

इसके अलावा हरियाणा की 2, महाराष्ट्र की 6 और कर्नाटक की 4 सीटें पर वोटिंग हुई है। दरअसल, राज्यसभा की 57 सीटों पर चुनाव होने थे, लेकिन 41 सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चारों राज्यों में वोटिंग को लेकर उठापटक देखी गई।

राजस्थान में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी की राज्यसभा चुनाव में जीत हो गई है। सुरजेवाला को 43, वासनिक को 42 और तिवारी को 41 वोट मिले। भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी को 43 वोट मिले। निर्दलीय सुभाषचंद्रा को 30 वोट मिले।

राजस्थान के धौलपुर से बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह ने वोट डालने में गलती कर दी थी। चर्चा है कि शोभारानी ने कांग्रेस के प्रमोद तिवारी को वोट दे दिया है। शोभारानी के अलावा बांसवाड़ा के गढ़ी से भाजपा विधायक कैलाश चंद मीणा से भी वोट डालने में गलती हुई थी।

इसके पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आमेर क्षेत्र में 12 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया। एक और मामला था बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायकों की वोटिंग का। सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान का रिजल्ट रोकने की याचिका दायर की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button