RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद विराट-अनुष्का की आध्यात्मिक यात्रा, वृंदावन में हुए स्पॉट

इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शानदार और ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़े हैं। सोमवार को यह फेमस कपल वृंदावन पहुंचा, जहां आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम के पास इन्हें स्पॉट किया गया। विराट और अनुष्का ने राधा केली कुंज आश्रम में शीश नवाकर महाराज जी का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों को आश्रम से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।

लोगों का रिएक्शन

लाइमलाइट से दूर रहने के लिए दोनों बेहद साधारण पहनावे में थे और उन्होंने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा था। अनुष्का ने जहां गुलाबी सूट कैरी किया था, वहीं विराट कोहली ब्राउन शॉर्ट कुर्ता और बेज ट्राउजर में नजर आए। दोनों बेहद सादगी के साथ नंगे पांव चलते दिखे। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गए हैं। इन वीडियो को देखने के बाद लोगों का बस एक ही रिएक्शन है कि इस जीत के बाद अपने गुरु के दर्शन करना पहले ही से तय था। दोनों अपनी खुशी प्रेमानंद महाराज के पास हार बार की तरह साझा करने के लिए इस बार भी आए हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘आखिरकार वृंदावन पहुंच ही गए।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘इनका आना तय था, ये अपना सुख-दुख सब प्रेमानंद महाराज से ही साझा करते हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘दोनों पूरी तरह से आध्यात्म से जुड़ गए हैं।’

सोशल मीडिया पर साझा की जीत की खुशियां

इस ऐतिहासिक जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत और भावुक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अनुष्का विराट के माथे को चूमती नजर आ रही हैं और दोनों के हाथों में चमचमाती आईपीएल ट्रॉफी है। इसके अलावा एक अन्य वीडियो भी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसमें विराट कोहली जीत की खुशी में जमकर डांस कर रहे हैं और अनुष्का मुस्कुराते हुए अपने फोन में उनका यह अनमोल पल रिकॉर्ड कर रही हैं। इस जश्न में आरसीबी के अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक भी शामिल हुए और उन्होंने विराट के साथ मिलकर जमकर ठुमके लगाए।

व्यक्तिगत जीवन की एक झलक

क्रिकेट के मैदान और चकाचौंध से दूर अगर इनके निजी जीवन की बात करें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में एक निजी समारोह में इटली में शादी की थी। आज यह कपल दो बेहद प्यारे बच्चों के माता-पिता हैं। उनकी एक बेटी है जिसका नाम वामिका है और एक बेटा है जिसका नाम अकाय है। यह परिवार अक्सर अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर आध्यात्मिक और पारिवारिक दौरों पर जाता रहता है। अनुष्ता के वर्कफ्रेंट की बात करें तो उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की, वो चंद विज्ञापनों में नजर आया करती हैं। उनकी आखिरी फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन के बाद रिलीज नहीं हो सकी, जिसका लोगों को इंतजार है। इस फिल्म का नाम ‘चकदा एक्सप्रेस’ है जो कि झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button