राजनांदगांव: सोमनी पुलिस ने 85 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, बाइक जब्त; चखना दुकान संचालक पर भी कार्रवाई

राजनांदगांव: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 पौवा देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत कुल 51,800 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक Ankita Sharma के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सोमनी के सांकरा मोड़ के पास कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी नितेश पाटीला (24 वर्ष) और राकेश टोंडे (25 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम ककरेल, थाना सोमनी को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 85 पौवा देशी शोले शराब (15.300 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 6,800 रुपये बताई गई है। वहीं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 07 BR 4953) की कीमत 45,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कुल 51,800 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

इसी क्रम में ग्राम टेडेसरा की संगम कॉलोनी स्थित एक चखना दुकान में शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराने के आरोप में रामसाय साहू के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button