ग्राम पंचायत कोड़ेनार में आयोजित तीन दिवसीय बस्तर मुन्ने शिविर का हुआ समापन

किरंदुल : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के आदेशानुसार दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शासन की महत्वकांक्षी एवम जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक सुगमता से पहुंचाने हेतु बस्तर मुन्ने शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।इसी तारतम्य में कोड़ेंनार पंचायत भवन में तीन दिवसीय बस्तर मुन्ने (अग्रणी बस्तर) शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

जिसका समापन बुधवार हुआ।उक्त शिविर में लावा गांव के ग्रामीणों में 05 लोगो का आधार अपडेट,03 लोगों का पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खाता खुलवाया गया,04 लोगों का आधार वितरण एवम एक बच्चें का जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया।साथ ही इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का इकेवाईसी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button