इंतजार खत्म! मई में इस दिन OTT पर रिलीज होगा ‘Dhurandhar 2’ का रॉ और अनदेखा वर्जन

नई दिल्ली : सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के बाद, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का फैंस लंबे समय से ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे थे।

रणवीर सिंह (Ranveer Sngh) अभिनीत यह जासूसी थ्रिलर फिल्म दुनिया भर में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। अब इसका एक स्पेशल एक्सटेंडेड वर्जन ‘रॉ एंड अनदेखा’ (Dhurandhar 2 OTT) इंटरनेशनली 15 मई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगा।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?इस घोषणा से फिल्म के दो अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का मुद्दा भी सामने आया है। जहां फिल्म का एक्सटेंडेट वर्जन इंटरनेशनल लेवल पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा, वहीं भारत में इसके स्ट्रीमिंग अधिकार जियोहॉटस्टार के पास हैं। भारतीय दर्शक अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या ‘रॉ एंड अनदेखा’ का वही वर्जन इंडिया में नेटफ्लिक्स पर ही आएगा?

ऐप पर दिखाई गई अवधि 3 घंटे 52 मिनट है। जबकि सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म की अवधि 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड है। इसका मतलब ये हुआ कि इसका ओटीटी वर्जन 3 मिनट लंबा है।

कौन-कौन से कलाकार आए थे नजरधुरंधर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अन्य कलाकार हैं। इसका निर्माण जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे और बी62 स्टूडियोज के आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है।

फिल्म का लेखन और निर्देशन आदित्य धर ने ही किया है। इसका पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ और रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई। इसका सीक्वल, धुरंधर द रिवेंज, उससे भी बड़ी हिट साबित हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button