विजय के शपथ लेते ही खुश हुए फिल्मी सितारे, कमल हासन-पुजा हेगड़े ने जताई खुशी

टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय यानी थलापति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विजय के परिवार और तृषा कृष्णन सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। संगीता और सिंगर कृष सहित कई अन्य लोग इस इवेंट में उपस्थित थे। विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब बधाईयों की भी बाढ़ आ चुकी है। दिग्गज अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने भी विजय को बधाई दी, जिससे तमिलनाडु में एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत हुई। चलिए जानते हैं विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण पर किन-किन सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है।

कमल हासन ने दी विजय को बधाई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद थलापति विजय को बधाई देते हुए कमल हासन ने अपने फेसबुक हैंडल पर लिखा, “तमिलनाडु विजय लीग के अध्यक्ष, तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री, मेरे भाई थिरु. विजय (TVKVijayHQ) के नेतृत्व में तमिलनाडु राज्य नई ऊंचाइयों को छुए। मेरी हार्दिक बधाई।”

गीतकार विवेक और आरजे बालाजी

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए गीतकार विवेक ने X पर लिखा, “मैं अपने पसंदीदा गायक के ऑडियो लॉन्च के लिए अनगिनत बार यहां आ चुका हूं। लेकिन यह अनुभव बिल्कुल अलग है।” वहीं आरजे बालाजी ने लिखा, “सी जोसेफ विजय!!! यह अविश्वसनीय लग रहा है…!!! आपको और आपके मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई…! आपको और आपके इरादों को जानते हुए, आशा है कि आपकी समावेशी और प्रगतिशील सरकार हमारे गौरवशाली राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी!!! आपको ढेर सारी शुभकामनाएं! भगवान हम सभी का भला करे!!”

शांतनु भाग्यराज ने भी दी बधाई

अभिनेता शांतनु भाग्यराज, जिन्होंने 2021 में आई फिल्म ‘मास्टर’ में सी जोसेफ विजय के साथ अभिनय किया था, ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इस पल को “निजी” बताया। विजय के शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो साझा करते हुए शांतनु भाग्यराज ने पोस्ट में लिखा, “सी. जोसेफ विजय, ये तो मुझे बहुत ही पर्सनल सा लग रहा है। बहुत-बहुत बधाई।’

विजय की जीत से खुश हुए प्रकाश राज

जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज ने भी थलापति विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। प्लेटफ़ॉर्म X पर विजय को शुभकामनाएं देते हुए अभिनेता प्रकाश राज ने लिखा, “मुख्यमंत्री विजय को बधाई। आपको अपनी नई जिम्मेदारी में सफलता की शुभकामनाएं। आपके शासन में राज्य की भी खूब तरक्की हो।”

पूजा हेगड़े ने भी दी बधाई

विजय की ‘जना नायकन’ को स्टार अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने भी विजय की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “वाह! एक्टर विजय या जैसा कि अब कहा जाना चाहिए, मुख्यमंत्री विजय सर।” जिन लोगों को जानकारी नहीं है, उनके लिए बता दें कि मई 2026 में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में, अभिनेता से राजनेता बने सी जोसेफ विजय की पार्टी, तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (टीवीके), ने स्वतंत्र रूप से 108 सीटें जीतकर 234 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button