नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान का सफल आयोजन समाज में सकारात्मक, तथ्यपरक एवं राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना – कृष्णादास

कवर्धा : विश्व संवाद केंद्र, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में शनिवार , 09 मई 2026 को विश्राम गृह, कवर्धा में “नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के मूल्यों का पुनर्स्मरण करते हुए समाज में सकारात्मक, तथ्यपरक एवं राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, आदि पत्रकार देवर्षि नारद जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पण पश्चात इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता आर कृष्णा दास (सलाहकार, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन), अतिथि दिलेश्वर उमरे वरिष्ठ समाजसेवी, कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रकाश वर्मा ( जिला अध्यक्ष प्रेस क्लब, कबीरधाम), सुर्य प्रकाश चन्द्रवंशी ( जिला अध्यक्ष कबीरधाम प्रेस) अनेक सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर कृष्णा दास जी (रालाहकार, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन) ने अपने उद्बोधन में कहा कि देवर्षि नारद जी को विश्व के आदि पत्रकार के रूप में स्मरण किया जाता है, जिन्होंने लोककल्याण हेतु संवाद और सूचना का कार्य किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का ध्येय केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि भारत के दर्शन, ज्ञान, परंपरा, नैतिक मूल्यों एवं सनातन संस्कृति को सशक्त करना भी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावशाली माध्यम बनकर उभरा है, जिसके माध्यम से राष्ट्रविरोधी नैरेटिव का सशक्त रूप से खंडन किया जाना आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रकाश वर्मा, सुर्य प्रकाश चन्द्रवंशी जी ने उद्बोधन में सम्मानित पत्रकारों को शुभकामनाएं दिया गया ।

बोधीराम निषाद जी नारद जयंती का प्रस्तावना रखते हुए कहा कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और उसकी चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में पत्रकारिता की विश्वसनीयता एवं नैतिकता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। नारद जयंती आयोजन को सफल बनाने में के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में सक्रिय योगदान देते हुए उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारो के प्रति आभार व्यक्त टिकेश दुबे किया। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने पत्रकारिता के प्रति सम्मान एवं जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ किया। उक्त जानकारी संजय धुर्वे प्रचार प्रमुख, विश्व संवाद केंद्र कबीरधाम छत्तीसगढ़ द्वारा दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button