पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को कुआकोंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में गंभीर अपराधो में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं आकांक्षा सिंग ठाकुर एसडीओपी कुआकोंडा के पर्यवेक्षण में कुआकोंडा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
प्रार्थी अजय कुमार भास्कर पिता लक्ष्मण भास्कर उम्र 26 वर्ष ग्राम मोलासनार मांझीपारा थाना कुआकोंडा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 02 मई 2026 को इसकी मां सुखमति भास्कर अपने घर के आंगन में बैठकर आम छील रही थी कि शाम करीबन 5:00 बजे इसका पति (आरोपी) लक्ष्मण भास्कर घर आया और आपसी विवाद के चलते जान से मारने की नीयत से अपने हाथ में रखे हसिया नुमा धारदार कटरी से उसके गले में वार कर गंभीर चोट पहुंचाया,जिससे आहता सुखमति के द्वारा चिल्लाकर भागने से उसके परिजन के आने पर आरोपी पति वहां से भाग गया।

सुखमति के गले में गंभीर चोट लगने से घायल अवस्था में उसे परिजनों द्वारा तत्काल वाहन से इलाज हेतु बचेली अपोलो हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती किया गया कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मण भास्कर के विरुद्ध थाना कुआकोंडा में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 109 (1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर कुआकोंडा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के आरोपी लक्ष्मण भास्कर पिता स्व. सोना भास्कर 45 वर्ष ग्राम मोलसनार मांझीपारा थाना कुआकोंडा जिला दन्तेवाड़ा को दिनांक 03 मई को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल दंतेवाड़ा भेजा गया है।
कार्यवाही में निरीक्षक अर्जुन पटेल,उपनिरीक्षक खम्मन सिंग कोर्राम, भारत नेताम, लक्ष्मीचंद,मोंटू बेरिहा सत्यवान राही,मंगल नेताम,मनमोहन ठाकुर,मन्नू तामो की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button