यूसुफ पठान के ससुर पहुंचे सलाखों के पीछे, इस जुर्म में हुई गिरफ्तारी

भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यूसुफ (Yusuf Pathan) के ससूर समेत उनके रिश्तेदारों को मुंबई में एक स्थानीय व्यक्ति और उसके परिवार पर कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

यह घटना एक गुजरती कार से पानी उछालने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई और देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि अंत में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक, भारत के पूर्व क्रिकेट और टीएमसी सांसद के ससुर को सोमवार को उनके बेटे और एक अन्य रिश्तेदार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

एक परिवार पर हमला करने का आरोप

यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) के ससुर, उनके बेटे और एक रिश्तेदार पर आरोप है कि उन्होंने दो दिन पहले मुंबई के बायकुला इलाके में एक व्यक्ति और उसके परिवार पर हमला किया था। इसके बाद यूसुफ (Yusuf Pathan) के ससुर समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

भारतीय न्या संहिता (BNS) की धारा, 118(2), 115(2), 324, 352, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 9 बजे घटी थी, जब स्थानीय निवासी यूसुफ खान अपने घर लौट रहे थे। उस समय यूसुफ की गाड़ी एक गड्ढे से गुजरी और उसका पानी उछलकर दूसरे व्यक्ति 35 साल के शोएब खान पर जा गिरा।

इसके बाद पीड़ित यूसुफ खान अपनी गाड़ी से उतरे और शोएब से माफी मांगी, लेकिन शोएब कथित तौर पर उनको गाली देने लगा और बांस की छड़ी उठाकर उनकी कार का शीशा तोड़ दिया, जिसके बाद उनपर हमला किया और इसमें यूसुफ खान को काफी चोटें आईं हैं।

Yusuf Pathan के ससुर की गुंडागर्दी!

घर पहुंचने के बाद यूसुफ खान के परिवारजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत करने की सलाह दी और जब वह पुलिस स्टेशन जा रहे थे तो तभी वहां पर क्रिकेटर यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) के ससुर खालिद खान आ पहुंचे, जिन्होंने मकालिक के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस ने बताया कि खालिद के साथ उनका बेटा उमरसाद पठान, शोएब और शहबाज पठान मौजूद थे।

इन चारों ने पीड़ित यूसुफ खान के ऊपर एक बार फिर हमला कर दिया और उनके रिश्तेदारों पर लाठियां और बेसबॉल के बैट मारने लगे। इस हमले में यूसुफ के भाई सलमान की बांह में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनके चाचा जाकी अहमद काफी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने जानकारी दी कि चौथा आरोपी शहबाज पठान फरार है और उनकी तलाश की जा रही है, जबकि अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button