बेटी दुआ के बाद अब घर में फिर गूंजेगी किलकारी, Ranveer Singh-Deepika Padukone ने दी खुशखबरी

बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक रणवीर सिंह और  दीपिका पादुकोण फिर से मां-पापा बनने वाले हैं। दीपिका ने खुद ये गुडन्यूज रविवार को शेयर की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सी फोटो शेयर की, जिसके साथ उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। दीपिका ने बेटी दुआ की एक फोटो शेयर की है, जिसमें दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट है। जैसे ही दीपिका ने ये पोस्ट शेयर किया, बधाई देने वालों का तांता लग गया। बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर फैंस तक, रणवीर और दीपिका को लोग बधाई देते नहीं धक रहे हैं। कई सेलेब्स ने दीपिका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें और रणवीर को बधाई दी है।

दीपिका पादुकोण ने दी गुड न्यूज

दीपिका पादुकोण ने रविवार सुबह ही अपनी बेटी दुआ की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दुआ व्हाइट बॉडीसूट पहने पापा रणवीर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। हालांकि, इस फोटो में दुआ का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। दुआ के हाथों में एक प्रेग्नेंसी किट है, जिसमें टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव दिख रहा है। इसी पोस्ट के साथ रणवीर-दीपिका ने कन्फर्म किया कि उनकी बेटी दुआ को भाई या बहन मिलने वाला है। दीपिका ने पोस्ट शेयर करते हुए नजर वाला इमोजी लगाया है। इस पोस्ट के बाद दीपिका और रणवीर के फैंस कमेंट करते हुए उन्हें बधाइयां भेज रहे हैं।

फैंस दे रहे बधाई

दीपिका-रणवीर का लेटेस्ट पोस्ट देखने के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी कपल को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। ताहिरा कश्यप ने हार्ट इमोजी के जरिए दीपिका-रणवीर को बधाई दी। वहीं कपल के फैंस भी कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक ने लिखा- ‘बेबी दुआ को जल्दी ही भाई-बहन मिलने वाला है।’ एक ने लिखा- ‘बेबी नंबर 2 आ रहा है।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button