राजस्थान के सामने बिखरी RCB, हार के साथ दर्ज हुआ शर्मनाक कारनामा

RR vs RCB: IPL 2026 में एक बार फिर साबित हो गया कि 200 रन भी अब सुरक्षित स्कोर नहीं रहा। गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में ऐसा रन चेज देखने को मिला, जिसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में ला खड़ा किया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के 16वें मुकाबले मेंराजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  को शानदार अंदाज में हरा दिया। इस मैच में राजस्थान ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

RCB ने स्कोरबोर्ड पर लगाए 200+ रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 201 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने दबाव में शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, इतना बड़ा स्कोर भी टीम के लिए सुरक्षित साबित नहीं हुआ। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत तूफानी रही। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी।

RCB के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

राजस्थान की धमाकेदार जीत के साथ ही RCB के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 200+ स्कोर डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में पंजाब किंग्स की बराबरी कर ली है। RCB और PBKS दोनों के नाम IPL में 200+ स्कोर डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा 7-7 हार दर्ज हो चुकी हैं। इस सूची में चेन्नई सुपर किंग्स 6 हार के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 5 हार के साथ तीसरे नंबर पर है। कुल मिलाकर यह मुकाबला दिखाता है कि IPL 2026 में कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं है और एक अच्छी शुरुआत मैच का पूरा समीकरण बदल सकती है।

IPL में 200+ लक्ष्य को डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा हार

  • 7 – पंजाब किंग्स
  • 7 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 6 – चेन्नई सुपर किंग्स
  • 5 – कोलकाता नाइट राइडर्स

गौरतलब है कि IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम ने 4 मैच खेले हैं और चारों ही अपने नाम किए हैं। रियान पराग की कप्तानी में टीम पॉइंट्स टेबल में 8 पॉइंट के साथ टॉप पर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button