रामनवमीं पर किरन्दुल में निकाली गई भव्य स्कूटी एवं बाइक रैली

किरन्दुल : लौहनगरी किरन्दुल में श्री रामजन्मोत्सव समिति द्वारा हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का स्वागत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। समिति द्वारा श्री रामनवमीं की पूर्व संध्या वृहस्पतिवार शाम 04 बजे भव्य स्कूटी एवं बाइक रैली निकाली गई।बता दें रैली श्री राघव मंदिर से प्रारंभ होकर मैन मार्केट, बंगाली कैम्प रामपुर कैम्प, गांधीनगर, बैंक चौक होते हुए सम्पूर्ण नगर भ्रमण कर वापस श्री राघव मंदिर परिसर में समापन हुआ। इस बीच श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाकर सम्पूर्ण वातारण को भक्तिमय कर दिया। सैकड़ों बाईक व स्कूटी सवार भगवा ध्वज और भगवा वस्त्र से सुसज्जित होकर रैली में सम्मिलित हुए। जिस स्थान से रैली गुजरी, लोग मंत्र मुग्ध होकर देखते रह गये। इस दौरान विभिन्न स्थानों में पुष्प वर्षा एवं जलपान से रैली का स्वागत किया गया। हज़ारों की संख्या में रामभक्त सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button