एनएमडीसी L1–L2 भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग तेज, युवाओं ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

किरंदुल: एनएमडीसी की L1–L2 भर्ती परीक्षा जल्द आयोजित कराने की मांग को लेकर क्षेत्र के युवाओं ने आवाज बुलंद कर दी है। बड़ीसंख्या में युवक-युवतियों ने एकजुट होकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा शीघ्र कराने की मांग की।
इस संबंध में आयोजित बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रमेश गावड़े भी शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद रहे और भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर चिंता व्यक्त की।

युवाओं का कहना है कि एनएमडीसी में L1–L2 पदों की भर्ती लंबे समय से लंबित है, जिससे स्थानीय शिक्षित युवाओं को रोजगार मिलने में देरी हो रही है। उन्होंने मांग की कि भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए ताकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी युवाओं की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से भर्ती परीक्षा जल्द आयोजित करने की मांग की और आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा।युवाओं ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन और एनएमडीसी प्रबंधन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द ही भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित करेगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button