किरंदुल वार्ड क्रमांक 07 में दैनिक योग कक्षा का शुभारंभ

किरन्दुल: किरंदुल के वार्ड क्रमांक 07, पुराना भट्टी पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के ऊपरी कक्ष में बैलाडीला योग समिति एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार दैनिक योग कक्षा का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे और योग के महत्व को समझते हुए नियमित अभ्यास का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद किरंदुल की अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह उपस्थित रहीं।इस अवसर पर बैलाडीला योग समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष अमृत टंडन,महासचिव जितेन्द्र गुप्ता,योग शिक्षक छबील साहू एवं योग कोच नरोत्तम ध्रुव उपस्थित रहें।सभी अतिथियों ने योग को स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।







