युवती के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी…5 लाख मांगे:युवक ने मां का रास्ता रोका

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगे गए। आरोपी ने युवती की मां को बीच सड़क पर रोककर पैसे नहीं देने पर पति को चाकू मारने और बेटी को उठाने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला टैगोर नगर इलाके का है। निजी अपार्टमेंट में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 5 मार्च की रात करीब 10 बजे वह पुजारी पार्क के पीछे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गई थी। उसी दौरान बैजनाथपारा में रहने वाला हार्दिक जैन वहां पहुंचा और धमकाने लगा। आरोप है कि हार्दिक जैन ने कहा कि उसकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो उसके पास हैं। अलग परिवार की भलाई चाहती हो तो 5 लाख रुपए दे दो, नहीं तो वह फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

अचानक मिली धमकी से महिला घबरा गईं। उन्होंने उससे सवाल किया तो आसपास लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। महिला के मुताबिक, 6 मार्च को दोपहर करीब 4 बजे आरोपी ने उनके मोबाइल पर फोन कर फिर धमकी दी। उसने कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह उनके पति को चाकू मार देगा और बेटी को उठाकर ले जाएगा। लगातार मिल रही धमकियों से महिला का परिवार दहशत में है। इसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button