किरंदुल थाना में धूमधाम से मनाया गया रंगों का पर्व होली, पुलिस जवानों ने गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

किरंदुल :  रंगों का पर्व होली इस वर्ष किरंदुल थाना परिसर में बड़े ही उत्साह, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया गया। थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और खुशियों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

होली के अवसर पर थाना परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पुलिस जवानों ने ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों के बीच जमकर होली खेली। इस दौरान सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं।थाना प्रभारी संजय यादव ने इस मौके पर सभी पुलिस कर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मिलकर होली का आनंद लिया और क्षेत्रवासियों को भी शांतिपूर्ण व सुरक्षित होली मनाने का संदेश दिया। पूरे थाना परिसर में देर तक खुशियों और उल्लास का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button