होली के रंग – बेमेतरा के संग” कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

बेमेतरा 01मार्च 2026 : नगर के प्रतिष्ठित आयोजन स्थल भारत रत्न पैलेस में टीम एलीट द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “Holi Event – होली के रंग बेमेतरा के संग” हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बेमेतरा विधानसभा के विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नगरवासियों के साथ होली के पावन पर्व की खुशियाँ साझा कीं।
कार्यक्रम रंगों, गुलाल, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। युवाओं की रचनात्मक प्रस्तुतियों और सुव्यवस्थित आयोजन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बना दिया।

अपने संबोधन में विधायक दीपेश साहू ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द और आपसी विश्वास का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा, “बेमेतरा की पहचान केवल विकास कार्यों से ही नहीं, बल्कि यहां के लोगों की आपसी एकता, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना से भी होती है। आज का यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि हमारा नगर सकारात्मक सोच और सामूहिक सहभागिता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।”
उन्होंने टीम एलीट के युवा साथियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। विधायक ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे होली के इस पावन अवसर पर पुराने मनमुटाव भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ बेमेतरा को विकास, सौहार्द और संस्कार की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें।

कार्यक्रम के अंत में विधायक साहू ने उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “होली के रंग – बेमेतरा के संग, यही हमारी एकता और प्रगति की पहचान है।”आयोजन के सफल संचालन के लिए टीम एलीट के सदस्यों और सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा,रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू,पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, युगल देवांगन,मोंटी साहू पार्षद पंचू साहू,निखिल साहू, लक्की साहू,डॉ विनय साहू दोहाई लाल वर्मा,केशव साहू गिरीश गबेल,करण साहू,कुणाल साहू, सहित जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button