राज्य लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 प्रथम पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 84 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी रहे उपस्थित

बेमेतरा, 22 फरवरी 2026 : राज्य लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2025 अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रश्नपत्र (पाली–प्रथम) का आयोजन आज जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

जिले में कुल 3 परीक्षा केंद्र (कोड 2501, 2502 एवं 2503) बनाए गए थे। परीक्षा केंद्र कोड 2501 में कुल 654 अभ्यर्थियों में से 541 उपस्थित एवं 113 अनुपस्थित रहे। केंद्र कोड 2502 में 360 में से 292 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 68 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार केंद्र कोड 2503 में 360 में से 312 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 48 अनुपस्थित रहे।

जिले में कुल 1374 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1154 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 229 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार लगभग 84 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं गोपनीयता के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे तथा संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button