बंगाल में वामपंथी दलों में सीटों के बंटवारे पर अब तक नहीं बन पाई है सहमति, 200 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है माकपा

 कोलकाता : वामपंथी दलों में आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर अबतक सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों ने बताया कि माकपा 200 सीटों पर लड़ना चाहती है।

फारवर्ड ब्लॉक के लिए 18, भाकपा के लिए 13 व आरएसपी के लिए 12 सीटें छोडऩे की बात कही गई हैं। ये तीनों पार्टियां और सीटें चाहती हैं। दूसरी तरफ इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आइएसएफ) के लिए 31 सीटें छोडऩे की बात कही गई है। आइएसएफ नेतृत्व भी और सीटें चाहता है।

माकपा की तैयारी शुरूभाकपा (माले) लिबरेशन को चार सीटें देने की बात कही गई है। वह भी अंतत: इतनी सीटों पर राजी होती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। सूत्रों ने आगे बताया कि यह देखते हुए माकपा फिलहाल अपनी पारंपरिक सीटों पर तैयारियां शुरू करने जा रही हैं, जिन्हें लेकर कोई मतभेद नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button