चेहरा 10 गुना होगा गोरा-चमकदार! सिर्फ इस तरीके से लगाएं पपीता का फेस पैक, दाग-धब्बे से मिलेगा छुटकारा

झारखंड की राजधानी रांची की जानी-मानी और खुद का ब्यूटी पार्लर चलाने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट कविता बहुत ही मशहूर हैं. वह बताती हैं कि पपीता में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. यही कारण है कि यह चेहरे से दाग, धब्बा और टैनिग भी हटाने का काम करता है. उन्होंने बताया कि हर दिन फेस पैक बनाना पपीता से बड़ा मुश्किल काम होता है तो आप एक बार फेस पैक बनाकर उसे आईस क्यूब वाले ट्रे में रखकर जमा सकते हैं. यह खराब भी नहीं होता है.

कविता बताती हैं कि हर दिन एक-एक क्यूब अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. इस तरीके से भी आप अपना हर दिन का समय भी बचा पाएंगे. अगर आपने इसे एक महीना लगातार आइस क्यूब को लगा लिया तो आपका जितना भी टैन है, बिना पार्लर गए और बिना पैसा खर्च किए आसानी से 2 मिनट में ही छूमंतर हो जाएगा. क्योंकि इसमें एंटी टैनिंग एजेंट होता है.

फेशियल की नहीं पड़ेगी जरूरत

कविता बताती हैं कि ब्यूटी पार्लर में अक्सर लोग हजारों खर्च करते हैं. पपीता फेशियल पर पपीता फेशियल का एक अलग कीट आता है. उसमें कितना पपीता मिला हुआ होता है. वह भगवान ही जाने. ऐसे में जो आपको शुद्ध मिल रहा है. आप उसी का इस्तेमाल क्यों नहीं करते हैं. कुछ नहीं करना है. इसके साथ कुछ भी नहीं मिलाना है. एक छोटा पीस पपीता का लेना है. उसको हाथ से अच्छे से मैश कर देना है और चेहरे पर लगा लेना है.

जहां सिर्फ 15 मिनट छोड़कर चेहरे को धो लें. आप इसे हर दिन लगा सकते हैं. चाहे कैसी भी स्किन वाले लोग हों. चाहे सेंसिटिव या कोई और स्किन कोई दिक्कत नहीं होगी. हालांकि कुछ लोगों को अगर पपीता से एलर्जी है तो कान के पीछे एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. उसके बाद ही लगाएं. एक बात और ध्यान रखना है कि पपीते के साथ आपको दूध या कुछ और बिल्कुल भी नहीं मिलाना है. सिर्फ पपीता का मैश किया हुआ या पिसा हुआ गुदा भाग होना चाहिए.

खूबसूरती का खजाना है पपीता

बस आप इतना ही हर दिन अगर कर लेते हैं तो फिर आपको कुछ और करने की जरूरत नहीं होगी. इसका रिजल्ट थोड़ा धीरे-धीरे आपको देखने को मिलेगा, लेकिन थोड़ा सयम रखें, लेकिन लोंग लास्टिंग रिजल्ट होता है आपके चेहरे को निखारता है. दाग धब्बे, रिंकल्स व झाइयां इन सभी चीजों को दो हफ्ते में ही कम कर देगा, लेकिन आपको हर दिन एक समय में लगाना होगा. आप हर दिन लगाते हैं तो जल्दी झुर्रियां खत्म हो जाएंगी.

नोट – एक बार ट्राई करने के पहले इस पेस्ट को अपने कान के पीछे लगाकर जरूर देख लें. अगर आपको कोई एलर्जी नहीं होती है तो ही आप इसे इस्तेमाल करें और अगर एलर्जी होती है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button