73वें श्रीरामचरितमानस यज्ञ का भव्य समापन, पूर्णाहुति के साथ गूंजा मानस मंदिर

 गरियाबंद / छुरा :  नगर के प्रतिष्ठित मानस मंदिर छुरा में आयोजित 73वें श्रीरामचरितमानस यज्ञ का समापन पूर्णाहुति, वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्ति भाव के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अंतिम दिवस प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर यज्ञ में आहुति दी तथा भगवान श्रीराम से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मध्याह्न पश्चात आचार्यों के सान्निध्य में विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति अर्पित की गई। यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही पूरा परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

पूरे यज्ञ काल में प्रतिदिन रामचरितमानस का अखंड पाठ, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया। विद्वान वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।मानस समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 73 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह मानस यज्ञ क्षेत्र में धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक जागरण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को भी सुदृढ़ करता है।

समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष बिसेसर दीवान, सचिव बजरंग पाण्डेय, सचिव शीतल ध्रुव, धनंजय शुक्ला, नथमल शर्मा, शैलेन्द्र दीक्षित, कामता प्रसाद सिन्हा, सेवन पाण्डेय, गणेशु साहू, ओमप्रकाश द्विवेदी, पंडित यज्ञेश प्रसाद पाण्डेय, अशोक दीक्षित, टंकेश्वर देवांगन, लिखन कंवर, शिवदयाल दीवान, शिवराम, रमेश ध्रुव, तिलक तारक, पतिराम, खम्मन साहू, श्यामसुंदर, सुभाष बैगा, कुमार, निखिल साहू, विनोद देवांगन, मनहरण पटेल, हीरालाल साहू, पोषण वर्मा, ललित वर्मा, पुखराज ठाकुर, रामकुमार साहू, रूपेश शर्मा, ओमप्रकाश यादव, मिथलेश सिन्हा, अर्जुन धनंजय सिन्हा, विमल पुरोहित, शिक्षक मानस परिवार के मुख्य जजमान प्रहलाद पटेल, काजल पटेल, कंगालू राम सिन्हा, गोपाल सोनी, संतोष मेहता, हरीश शर्मा, मेषनंदन पाण्डेय, एकलव्य शर्मा, ईश्वर सिन्हा, हिमांशु निर्मलकर, यश सिन्हा, आदर्श महिला मंडल छुरा, शिवशक्ति महिला मंडली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 73वें मानस यज्ञ के सफल आयोजन ने एक बार फिर छुरा नगर को आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव से सराबोर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button