20 हजार रूपये का अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने वाला दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

बेमेतरा :  पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 08 फरवरी 2026 को साइबर सेल एवं चौकी कंडरका पुलिस टीम की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री हेतु परिवहन में लिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 20 हजार रूपये से भी अधिक की मादक पदार्थ गांजा को बाईक, स्कुटी, नगदी 5 हजार रूपये, कुल जुमला कीमती 01 लाख 25 हजार रूपये सहित जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

इसी क्रम में 08 फरवरी 2026 को साइबर सेल एवं चौकी कंडरका पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि करीबन शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे के मध्य एक व्यक्ति अपने मो. सा. क्रमांक ओडी 15 एसी 3435 के डिक्की में मादक पदार्थ गांजा रखकर उडीसा से ग्राम भिंभौरी के भोला धीवर को शमसान घाट के पास बिक्री करने आने वाला है कि सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं चौकी कंडरका पुलिस टीम सूचना के अधार पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ग्राम भिंभौरी के शमसान घाट के पास मैदान पीपल पेड के पास ग्राम भिंभौरी के भोला धीवर अपने स्कुटी क्रमांक CG 04 पी.जेड 9337 में बैठे किसी एक व्यक्ति मो.सा. क्रमांक ओडी 15 एसी 3435 के चालक का इंतजार करते हुए मिला। जिनसे कुछ मिनट बाद एक व्यक्ति मो.सा. क्रमांक ओडी 15 एसी 3435 में मौके पर पहुंचा जिसे रोककर पुछताछ करने पर नाम पता पुछने पर हरिओम द्विवेदी उम्र 28 वर्ष निवासी लचकुरा फाटकपारा वार्ड नं. 05 लमटीबहाल थाना बृजराज नगर जिला झारसुकडा (उडीसा) बताया। संदेही आरोपी हरिओम द्विवेदी एवं भोला धीवर की तलाशी लेने पर भोला धीवर से गांजा खरीदी हेतु रखे नगदी 5 हजार रूपये तथा हरिओम द्विवेदी के मोटर सायकल क्रमांक ओडी 15 एसी 3435 के डिग्गी से खांकी रंग के सेलो टेप से लपेटा हुआ 02 बंडल अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन करते पकड़ा गया।

आरोपी 1. हरिओम द्विवेदी पिता रामामगोविन्द द्विवेदी उम्र 28 वर्ष निवासी लचकुरा फाटकपारा वार्ड नं. 05 लमटीबहाल थाना बृजराज नगर जिला झारसुकडा (उडीसा) के कब्जे मोटर सायकल से खांकी रंग के सेलो टेप से लपेटा हुआ 02 बंडल पैकिंग किया हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 02 किलो 71 ग्राम कीमती करीबन 20,000/- रूपये (बीस हजार रूपये) एवं एक मोटर सायकल क्रमांक ओडी 15 एसी 3435 कीमती 70,000/- रूपये एवं आरोपी 2. भोला धीवर पिता जंतराम धीवर उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 08 ग्राम भिंभौरी पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला के कब्जे से गांजा खरीदी हेतु रखे नगदी रकम 5 हजार रूपये व स्कुटी क्रमांक CG 04 पी.जेड 9337 कीमती करीबन 30,000/- रूपये, जुमला कीमती 1,25,000/- रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, पुलिस चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक डी.एल. सोना, सउनि तुलाराम देशमुख, साइबर सेल टीम आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, संतोष धीवर, रेखन साहू, जयकिशन साहू, चौकी कंडरका से आरक्षक दिनेश साहू, योगेश साहू, हेमंत साहू, मुरली सोनी, डामन धीवरएवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समाज पर सकारात्मक प्रभाव:

आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

बेमेतरा पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button