आमलकी एकादशी पर आयुष्मान योग समेत बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 27 फरवरी को आमलकी एकादशी है। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन जग के नाथ भगवान मधुसूदन और देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन वैष्णव समाज के अनुयायी और सामान्य भक्तजन एकादशी का व्रत करते हैं।

धार्मिक मत है कि आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को पृथ्वी लोक पर स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। आइए, आमलकी एकादशी की सही तिथि (Amalaki Ekadashi 2026 Date) शुभ मुहूर्त और योग जानते हैं-

आमलकी एकादशी वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शुक्रवार 27 फरवरी (अंग्रेजी कैलेंडर अनुसार) को देर रात 12 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगी और 27 फरवरी को रात 10 बजकर 32 मिनट पर एकादशी तिथि समाप्त होगी। इस प्रकार 27 फरवरी को आमलकी एकादशी मनाई जाएगी।

आमलकी एकादशी पारण समयशुक्रवार 27 फरवरी को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। वहीं, शनिवार 28 फरवरी को आमलकी एकादशी का पारण किया जाएगा। 28 फरवरी को आमलकी एकादशी का पारण सुबह 07 बजे से लेकर सुबह 09 बजकर 18 मिनट के मध्य किया जाएगा।

आमलकी एकादशी शुभ योग ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर आयुष्मान समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक पर देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलेगी। आयुष्मान योग का संयोग शाम 07 बजकर 44 मिनट तक है। इसके साथ ही आमलकी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि और भद्रावास योग का संयोग बन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button