आ गया अपडेट! Border 3 के अलावा Sunny Deol के साथ तीन और वॉर ड्रामा फिल्म लेकर आएंगी निधि दत्ता

नई दिल्ली : सनी देओल की वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 पिछले महीने 23 जनवरी को रिलीज हुई थी। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने लोगों के जहन में देशभक्ति की भावना जगाई। सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक प्रदर्शन के बाद फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में निधि दत्ता ने बताया कि वो बहुत जल्द फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट बॉर्डर 3 भी लेकर आ रही हैं। इसके अलावा निधि ने फैंस को अपडेट देते हुए बताया कि वो बहुत जल्द टी-सीरीज के साथ दो और वॉर ड्रामा फिल्में लेकर आएंगी। निधि ने हिंट दिया कि सनी देओल भी इनमें नजर आ सकते हैं।
बॉर्डर 2 के बाद, निधि दत्ता और भूषण कुमार तीन और वॉर ड्रामा फिल्मों में साथ काम करने जा रहे हैं, जिनमें बॉर्डर 3 भी शामिल है। निधि ने कहा, “ये तीनों प्रोजेक्ट भूषण जी के साथ हैं। इन्हें हरी झंडी मिल चुकी है। हम इन सभी पर काम कर रहे हैं। प्रशंसकों को जल्द ही इनके बारे में और जानकारी मिलेगी।”







