शुष्क दिवस का उल्लंघन करने पर किरन्दुल में मांस विक्रेताओं पर गिरी गाज,वसूला गया जुर्माना

​किरंदूल : महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी 2026 को पूरे क्षेत्र में ‘शुष्क दिवस’ (Dry Day) घोषित किया गया था।इस दौरान शराब और मांस-मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद, नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

​नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।इस दौरान कुछ मटन और मुर्गा दुकानें खुली पाई गईं, जो शासन के आदेशों का उल्लंघन कर रही थीं।शुक्रवार रात 08 बजे अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सिंगारपुर कैंप वार्ड क्रमांक 17 के दुकानदारों पर कुल 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

​मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय पर्वों और विशेष दिवसों पर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है। यदि भविष्य में भी इस प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो भारी जुर्माने के साथ-साथ दुकान का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।इस दौरान पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका अमला मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button