फिर गौरांवित हुई एनएमडीसी किरंदुल परियोजना – प्‍लेटिनम ग्रीन एनवायरो सेफ्टी अवार्ड से नवाजी गई

किरंदुल : गोवा में ग्रीन इनविरो फाउंडेशन, नई दिल्‍ली द्वारा वर्ष 2024-25 हेतु द्वितीय वार्षिक ग्रीन इनविरो सेफ्टी अवार्ड का भव्‍य समारोह आयोजित हुआ। समारोह में एनएमडीसी लिमिटेड की लौह अयस्‍क खदान, बीआईओएम कॉम्‍प्‍लेक्‍स, किरंदुल को सुरक्षा उत्‍कृष्‍टता श्रेणी में प्‍लेटिनम ग्रीन एनवायरो सेफ्टी अवार्ड से सम्‍मानित किया गया। यह पुरस्‍कार परियोजना की ओर से एम.सुब्रमण्‍यन, महाप्रबंधक (विद्युत) संयंत्र एवं सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक (प्रशि.सुरक्षा व पर्यावरण) ने मुख्‍य अतिथि के करकमलों से ग्रहण किए। यह महत्‍वपूर्ण अवार्ड प्राप्‍त होने पर परियोजना प्रमुख रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक ने सभी को हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button