वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारत को 233 रनों से मिली धमाकेदार जीत, साउथ अफ्रीका का सूपड़ा किया साफ

ICC मेन्स U19 वर्ल्ड कप 2026 का 15 जनवरी से आगाज होगा, जिसमें 16 टीमें शिरकत करेंगी। टीम इंडिया U19 वर्ल्ड कप के खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टूर्नामेंट से ठीक पहले भारतीय अंडर-19 टीम ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे उनकी दावेदारी और भी ज्यादा मजबूत हो गई है। दरअसल, भारतीय अंडर-19 टीम ने वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में साउथ अफ्रीका दौरे पर कमाल कर दिया है। टीम इंडिया ने यूथ ODI सीरीज में मेजबान साउथ अफ्रीका का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। इससे पहले भारत ने पहले और दूसरे मैच में भी अफ्रीकी टीम को धूल चटाई थी। वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में इंडिया-19 टीम की यह पहली सीरीज जीत है। इस जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पहुंच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button