उत्कल गाड़ा समाज के प्रमुख किशोर महानंद के नेतृत्व मे रायपुर महापौर मीनल चौबे से मिलकर सौंपा गया ज्ञापन

रायपुर :दुर्गा नगर बस्ती बचाओ अभियान के तहत दिनांक 5 जनवरी 2026 दिन सोमवार को रायपुर नगर निगम व्हाइट हाउस में रायपुर महापौर मीनल चौबे से मिलकर के ज्ञापन सौंपा गया, महापौर मीनल चौबे द्वारा दुर्गा नगर वासी और उत्कल गाड़ा समाज के वरिष्ठों को आश्वासन दिया कि वह बस्ती ना टूटे इसके लिए वें अपनी पूरी क्षमता के अनुसार आगे संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर दुर्गा नगर बस्ती ना उजाड़ी जाए उस पर बात रखूंगी।

पूर्व प्रदेश मंत्री किशोर महानंद के नेतृत्व मे रायपुर महापौर मीनल चौबे से मिलकर ज्ञापन सौंपा दुर्गा नगर शांति नगर रायपुर उत्कल गाड़ा समाज के प्रमुख किशोर महानंद रामू नायक आशीष तांडी गुड्डू भतरीया जितू सागर प्रीतम महानंद राधे नायक हेमलाल नायक भरत छूरा मुकेश मोंगराज रोशनी बाघ पिंकी हियाल दुर्गा नगर बस्ती के निवासी सभी महिलाए पुरुष एंव बच्चे सम्मलित होकर ज्ञापन सौंपा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button