डूमरडीहकला में दिनेश के नाम से जुड़ा कथित अवैध मुरूम उत्खनन, बिना रॉयल्टी चल रहा खेल

राजनांदगांव : जिले के ग्राम डूमरडीहकला में मुरूम का कथित अवैध उत्खनन बेखौफ तरीके से जारी है। आरोप है कि यह उत्खनन बिना किसी वैध अनुमति और बिना रॉयल्टी के किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद खनिज विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।स्थानीय ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि अवैध उत्खनन करने वाले इतने निडर हो चुके हैं कि उन्हें अब न तो पत्रकारों की मौजूदगी का डर है और न ही शिकायतकर्ताओं का। मौके पर खुलेआम वीडियो बनाए गए और फोटो खींची गईं, इसके बावजूद काम बिना किसी रोक-टोक के चलता रहा।

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि इस कथित अवैध उत्खनन का संचालन ‘दिनेश’ नामक व्यक्ति से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि यह दिनेश कौन है, उसकी वास्तविक पहचान क्या है और किसके संरक्षण में यह कार्य किया जा रहा है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसी कारण लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किन प्रभावशाली लोगों की सेटिंग के चलते यह अवैध गतिविधि बेरोकटोक चल रही है।

लोगों का कहना है कि यदि खनिज विभाग समय रहते कार्रवाई करता, तो प्राकृतिक संसाधनों की इस तरह की लूट रोकी जा सकती थी। विभाग की चुप्पी से यह संदेह और गहरा रहा है कि कहीं न कहीं संरक्षण जरूर प्राप्त है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि डूमरडीहकला में चल रहे इस कथित अवैध मुरूम उत्खनन की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ‘दिनेश’ की भूमिका स्पष्ट की जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button